Header Ads

Hayat Shahar Aur ek Nazm ladki

ज़िन्दगी क्या है ? शायद एक कहानी... और हम सब की कोई ना कोई कहानी होती है। किसी की मुकम्मल हो जाती है तो किसी की अधूरी ही रह जाती है लेकिन कुछ कहानियां अधूरी रहकर भी मुकम्मल हो जाती है। जी हां दोस्तों मैं अनुज लेकर आया हूँ एक ऐसे सफर की कहानी "हयात शहर और एक नज़्म लड़की" डॉ. सुभाष जोनवाल द्वारा लिखा यह कहानी संग्रह सिर्फ एक कहानी संग्रह नहीं बल्कि एक शहर है यादों का एक ऐसा शहर जो हमारे अंदर बसा होता है।

हयात शहर और एक नज़्म लड़की को पढ़ते हुए ना सिर्फ उसे जी सकते हैं बल्कि ऐसा महसूस होगा कि ये कहीं ना कहीं मुझमें बसता है। काल्पनिक शहर 'हयात' की गलियों में बहने वाली भावनाएँ आपको विश्वास दिलाती हैं कि आप इसके वास्तविक हिस्से हैं।



लेखक ने अपने बचपन से लेकर अपनी रोजमर्रा की कहानियों को इस संग्रह में समेटा है। ऐसी कहानियां जो आपको अहसास कराएगी खुद के होने का।  इस रोमांचक प्यार और यादों के शहर में सफर करते हुए उत्सुकता पैदा होगी साथ ही कहानियाँ "हयात शहर और एक नज़्म लड़की", "निशिथा" और "सनोबर" इस विश्वास को पुख्ता करती हैं कि प्यार कभी नहीं मरता। कहानियों की भाषा सरस और प्रवाहमयी है।
नई हिंदी में लिखी ये कहानियां आपके दिल और दिमाग को छूते हुए अंदर तक समा जायेगी।

तो तय करें हयात शहर के रोमांचक सफर को ऑर्डर करें डॉ. सुभाष जोनवाल द्वारा लिखे इस ख़ूबसूरत कहानी संग्रह "हयात शहर और एक नज़्म लड़की"

पढ़ते रहें धुन ज़िन्दगी क्योंकि प्यार हो या कोई भी सफर ज़िन्दगी में धुन का होना ज़रूरी है।

अनुज पारीक
धुन ज़िन्दगी

No comments